Table of Contents
हॅलो दोस्तो आप सभी का स्वागत है आज की RCM Business Plan इस आर्टिकल मे आप सभी यह जानते है की आज कही सारी कंपनीयां भारत मे नेटवर्क मार्केटिंग यानी डायरेक्ट सेलिंग व्यवसाय कर रही है, उसी मे से एक RCM कंपनी है, तो इस आर्टिकल के जरीए हम RCM कंपनी के Business Plan के बारे मे जानकार लेने वाले हैं! इसीलिये यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सभी जानकारी से आपको बहोत फायदा होगा और RCM Business Plan Hindi को समझने मे आप सभी को आसानी होगी तो चलिये हम आर्टिकल को शुरू करते हैं!
RCM – आरसीएम यह एक नेटवर्क मार्केटिंग यानी डायरेक्ट सेलिंग का बिजनेस करने वाली कंपनी हैं! RCM शब्द के full form कि बात करे हो RCM का full form (Right Concept of Marketing) है, जो Private Limited कंपनी है और यह सन 1988, अप्रैल में स्थापित हुई हैं! यह जयपुर, राजस्थान मे MCA के अंतर्गत ROC से रजिस्टर हैं! परंतु RCM कंपनी ने डायरेक्ट सेलिंग, MLM प्लान वर्ष 2000 में शुरु किया RCM कंपनी के वर्तमान डायरेक्टर दो लोग है एक करुण जैन कछार और दुसरे तिलोक चंद छाबरा कंपनी का मुख्य ऑफिस भीलवाड़ा, राजस्थान में स्थित हैं!
कंपनी शुरु के समय में बहुत ही अच्छे से खुद को विकसित कर रही थी! परंतु वर्ष 2011 में
राजस्थान सरकार ने लोगों के साथ 200 करोड़ का घोटाला करने वाले एक कंपनी पर अपना शिकंजा कसा और उसी दौरान राजस्थान सरकार ने अन्य कही सारी नेटवर्क मार्केटिंग, डायरेक्ट सेलिंग, MLM कंपनी पर छापा मारा और कंपनीयों को बंद करना चालु किया जिसमे RCM कंपनी भी थी! देखा जायें तो उस समय भारत सरकार या किसी भी राज्य सरकार के पास नेटवर्क मार्केटिंग, डायरेक्ट सेलिंग, MLM इस इंडस्ट्री के लिए कोई सही गाइडलाइन नहीं थी! फिर वर्ष 2016 मे MLM इंडस्ट्री के भविष्य को देखते हुये गाइडलाइन जारी कि, उन सभी गाइडलाइन का पालन करते हुये, RCM कंपनीने खुदको साबित किया और फिरसे अपने बिजनेस को तेजी के साथ आगे लेके गई!
भारत सरकार कि 2016 के डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन के अनुसार अब आपको किसी भी MLM कंपनी में जुड़ने की फीस नहीं लगती परंतु आपको उस कंपनी के प्रॉडक्ट को खरीदना जरुरी होता है, तो RCM कपंनी मे डिस्ट्रिब्युटर बनने के लिऐ औसतन आपको 1000 रुपये के प्रॉडक्ट शुरू में खरीदने होते हैं!
RCM कंपनी में डिस्ट्रिब्युटर बनने के लिऐ किसी व्यक्ती के पास आधार कार्ड होना जरुरी है, उसकी उम्र 18 वर्ष पुरी होनी जरुरी है, अगर उम्र 18 वर्ष से कम है तो वह अपने माता-पिता के नाम से जुड सकता हैं! RCM कंपनी में डिस्ट्रिब्युटर बनने के लिऐ पेन कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी भी जरुरी हैं!
RCM एक नेटवर्क मार्केटिंग यानी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी हैं! हर एक MLM कंपनी की जॉईंग प्रोसेस कि तरह ही RCM कंपनी मे भी कोई भी व्यक्ति RCM मे डायरेक्ट सेलर जुड़ सकता हैं! RCM डिस्ट्रिब्युटर बनने केलिये आपको कंपनी के प्रॉडक्ट को खरीदना बेहद जरूरी होता हैं! जिसके लिऐ कम से कम 1,000 रुपये के प्रॉडक्ट खरीदने है, फिर आपको RCM डिस्ट्रिब्युटर की उपाधि मिल जाती हैं! और डिस्ट्रिब्युटर को सभी प्रॉडक्ट उनके कीमत से कम मतलब डिस्काउंट मे मिलते हैं!
जिससे डिस्ट्रिब्युटर उन प्रॉडक्ट को उनकी पुरी
कीमत पर बेच सकता है, और रिटेल प्रॉफिट कमा सकते हैं! उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण काम RCM डिस्ट्रिब्युटर को यह करना होता है कि उने अब अपने टीम मे रिक्रूटमेंट करना है, मतलब जिस प्रोसेस्से आपने कंपनी को जॉईन किया उसी प्रोसेस्से अपको आपके टीम मे नये लोगों को जॉईन करवाना है, तब उसका कुछ मुनाफा अपको दिया जाता हैं! और एक बात को हमेशा याद रखना है कि आपको पैसे लोगो को जॉईन करने पर नहीं दिये जाते बल्कि जब वह लोग प्रॉडक्ट खरीदते है तब कंपनी के इनकम प्लान के अनुसार आपको मुनाफा मिलेगा!
अभी हम कंपनी के इनकम प्लान के बारे में जानकारी लेते है, तब आपको यह पता चलेगा कि RCM कंपनी डिस्ट्रिब्युटर को कितने पैसे देती है और किस प्रकार की इनकम कंपनी के द्वारा आपको प्रदान की जाती!
RCM कंपनी के बिजनेस प्लान एक मुख्य घटक है, जिसके आधार पर सभी डिस्ट्रिब्युटर को इनकम दिया जाता हैं! उसे BV कहते है परंतु BV का पूर्णस्वरूप Business Volume (बिजनेस व्होलूम) यह होता है! यह
बिजनेस व्होलूम आपके द्वारा बेचे गये प्रॉडक्ट कि रकम पर तयार किया जाता है, तो अब आगे हम समझते हैं! RCM कंपनी मे डिस्ट्रिब्युटर को कितने प्रकार की इनकम दि जाती है, और उस इनकम के लिए डिस्ट्रिब्युटर को कितनी शर्ते पार करनी होती है यह देखते हैं!
1) Performance Bonus (परफॉर्मन्स बोनस)
2) Royalty Income (रॉयल्टी इनकम)
3) Technical Bonus (टेक्निकल बोनस)
Performance Bonus (परफॉर्मन्स बोनस)
परफॉर्मन्स बोनस के अनुसार RCM कंपनी सभी डिस्ट्रिब्युटर को एक निश्चित BV (बिजनेस व्होलुम) पर एक निश्चित प्रतिशत इनकम देती हैं! अभी हम समजते है कि कितने BV पर हमे कितना इनकम दिया जाता है!
| Business Volume | % Performance Bonus |
| 5,000 – BV | 10% |
| 10,000 – BV | 12% |
| 20,000 – BV | 14% |
| 40,000 – BV | 16.5% |
| 70,000 – BV | 19% |
| 1,15,000 – BV | 21.5% |
| 1,70,000 – BV | 24% |
| 2,60,000 – BV | 26.5% |
| 3,50,000 – above BV | 29%-32% |
अगर कोई श्याम नाम का व्यक्ती RCM कंपनी का डिस्ट्रिब्युटर है और वह इस सप्ताह मे 5,000 का BV कंपनी को देता हैं! तो ऊपर दिखाऐ गयें चार्ट अनुसार श्याम ने 5,000 BV बनाया तो RCM कंपनी द्वारा श्याम को 10%
प्रतिशत के अनुसार 500 रुपये परफॉर्मेस बोनस के तौर पर प्रदान किऐ जायेंगे!
RCM कंपनी के अनुसार डिस्ट्रिब्युटर को 3% से 8% रॉयल्टी इनकम दिया जाता हैं!
| Total BV in the top leg | Total BV in the rest of the other leg | % Royalty on the BV of the top leg |
| Above 3,50,000 | More than 1,15,000 | 3% |
| More than 3,50,000 | More than 1,70,000 | 4.5% |
| Above 3,50,000 | More than 2,60,000 | 6% |
| Above 3,50,000 | More than 3,50,000 | 8% |
रॉयल्टी इनकम पाने के लिए RCM डिस्ट्रिब्युटर को कुछ शर्ते पुरी करनी है जो इस तरह कि है!
✓ RCM डिस्ट्रिब्युटर को 3% रॉयल्टी इनकम लेना है तो उन्हे उनके टॉप लेग में 3,50,000 BV और बाकी अन्य लेगों में 1,15,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य हैं!
✓ RCM डिस्ट्रिब्युटर को 4.5% रॉयल्टी इनकम लेना है तो उन्हे उनके टॉप लेग में 3,50,000 BV और बाकी अन्य लेगों में 1,70,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य हैं!
✓ RCM डिस्ट्रिब्युटर को 6% रॉयल्टी इनकम लेना है तो उन्हे उनके टॉप लेग में 3,50,000 BV और बाकी अन्य लेगों में 2,60,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य हैं!
✓ RCM डिस्ट्रिब्युटर को 8% रॉयल्टी इनकम लेना है तो उन्हे उनके टॉप लेग में 3,50,000 BV और बाकी अन्य लेगों में 3,50,000 BV का बिजनेस करना अनिवार्य हैं!
✓ रॉयल्टी इनकम के लिए डिस्ट्रिब्युटर को सालाना 1500 BV से ज्यादा के प्रॉडक्ट खुद को खरीदने हैं!
✓ किसी डिस्ट्रिब्युटर के पास टॉप लेग मे (3,50,000+BV) के साथ बाकी अन्य लेगों में 3,50,000 BV से अधिक और बाकी लेगों में 1,15,000 BV से अधिक है तो डिस्ट्रिब्युटर को दो लेगों (3,50,000+BV) पर रॉयल्टी इनकम दि जायेगी!
RCM कंपनी टेक्निकल बोनस के रुप मे अपने डिस्ट्रिब्युटर को कंपनी के पुरे BV टर्नओवर का 1% से 5% तक हिस्सा बांटती हैं!
| Total BV in the top leg | Total BV in the second leg | % Technical Bonus on Top Leg BV |
| Over 5,00,000 | Over 5,00,000 | 1% |
| Above 10,00,000 | Above 10,00,000 | 1.75% |
| Over 22,00,000 | Over 22,00,000 | 2.50% higher |
| Over 48,00,000 Over | Over 48,00,000 Over | 3% |
| Over 100,00,000 | Over 100,00,000 | 3.5% |
| Over 200,00,000 | Over 200,00,000 | 4% |
| Over 500,00,000 | Over 500,00,000 | 4.5% |
| Over 1000,00,000 | Over 1000,00,000 | 4.75 |
| Over 2500,00,000 | Over 2500,00,000 | 5% |
✓ टेक्निकल बोनस के लिए RCM डिस्ट्रिब्युटर को हर महीने 1500 BV के प्रोडक्ट खुद खरीदने अनिवार्य हैं! और एक दयान देने वाली बात 1500 BV कि खरीदारीं RCM डिस्ट्रिब्युटर को उस साल करनी है जिस साल उन्हे टेक्निकल बोनस प्राप्त करना हैं!
✓ टेक्निकल बोनस के लिए RCM डिस्ट्रिब्युटर को लगातार 3 महीने 8% रॉयल्टी इनकम प्राप्त करना अनिवार्य हैं!
✓ अगर किसी भी RCM डिस्ट्रिब्युटर के टॉप लेग के अलावा बाकी किसी भी लेग में अगर 5,00,000 BV से अधिक बिजनेस हो गया है, तो भी वह डिस्ट्रिब्युटर उस लेग से टेक्निकल बोनस प्राप्त कर सकता हैं!
मैं ऐसे समझता हूं की आपने RCM Business Plan | RCM Business Plan Hindi इस आर्टिकल को ठीक से और पूरी तरह से पढ लिया है और इस आर्टिकल मे आपको बताई गई सभी जानकारी आपको अच्छे से समज आयी है, तो आप यह जानकारी से खुद का भी फायदा करेंगे और यह जानकारी अपने दोस्तों को भी शेयर करें ताकी उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो! हमसे जुड़े रहने के लिए और ऐसी कहि सारी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबाऐ और आये हुये नोटिफिकेशन को Allow करे जिससे आप अन्य जानकारी भी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं! ऐसी कहि सारी जानकारी के लिए आप हमारे साथ ऐसे ही बने रहे!धन्यवाद..!!
आज हम इस आर्टिकल में मोदी केयर के बारे में सारी जानकारी लेने वाले हैं…
Vestige Marketing Plan हॅलो फ्रेंड्स, इस आर्टिकल में, हम एक ऐसी भारतीय डायरेक्ट सेलिंग और…
How to time management in network marketing or MLM In 2025 Friends, everyone is welcome…
Mi Lifestyle Company Details | माई लाइफ स्टाइल कंपनी डिटेल्स हॅलो दोस्तों, अगर आप Mi…
IMC Business, Income Plan की पूरी जानकारी 2025 नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है,…
Network Marketing Me invitation kaise kare in hindi अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में…