आज के इस आर्टिकल मे मैं आपको बताने वाला हूँ की आपने किसी को जॉइन करवा लिया फिर जॉइन करवाने के बाद सबसे शुरू में पहले नए नए आपके डिस्ट्रिब्युटर को क्या ट्रेनिंग दोगे?
आप क्या सिखाओगे, जिससे वो सामने वाला इंसान तुरंत भागना शुरू कर दें, काम करना शुरू कर दें, रिजल्ट्स प्रोड्यूस करना शुरू कर दे, तो शुरू करते हैं।
सबसे पहला काम जो आपको अपने डिस्ट्रिब्युटर से करवाना है उसकी ड्रीम लिस्ट बनाओ। जो ड्रीम लिस्ट आपने बनाई तो वही काम आपको अपने डिस्ट्रिब्युटर से करवाना है।
अगर उसकी ड्रीम लिस्ट नहीं होगी तो सामने वाला इंसान काम भी नहीं करने वाला जिस इंसान के पास सपने और हाथों में लोगों के नाम की लिस्ट हो, वही कामयाब होता है तो पहला सपनों के लिस्ट होनी चाहिए।
दूसरा लोगों के नाम की लिस्ट यानी प्रॉस्पेक्टस की लिस्ट गेस्ट की लिस्ट तीसरी चीज़ हमें जो करवानी है वो है उस गेस्ट को इन्विटेशन कैसे करें यह सिखाना हैं?
क्योंकि सबसे ज्यादा गलती एक नया डिस्ट्रिब्युटर इन्विटेशन के अंदर करता हैं और सबसे जरूरी चीज़ है कि इन्विटेशन उसी को करनी पड़ेगी। वह आप नहीं कर सकते तो आपको उसको इनविटेशन सीखना हैं,
फिर उसके शुरुआत के चार पांच लोगों से मिलकर आपको ऑब्जेक्शन हैंडलिंग करनी है। उसके जीतने भी ऑब्जेक्शन होंगे आपका डाउन लाइन हैंडल ना करे, वो आप हैंडल करो, डाइरेक्टली ठीक है।
अब आगे बढ़ते हैं आपने खुद कम से कम तीन से चार लोगों के ऑब्जेक्शन हैंडलिंग करनी है। क्लोज़िंग करनी है और उसके बाद धीरे धीरे उसको कॉल रिकॉर्डिंग भेज दो या फिर कॉन्फ्रेन्स कॉल पे ही बात करो ताकि वो भी सामने सुनता रहेगा।
पांच छह लोगों से बात करने के बाद धीरे धीरे उसको बोलो की अब आप करोगे ऑब्जेक्शन हैंडल और मैं सुनता रहूंगा, कोई दिक्कत नहीं है। मैं सुनूंगा और आपको बता दूंगा की कहा कहा पे आपको सुधार करना है।
इसके बाद अगला पॉइंट जो कहता है आपको आपके नये डिस्ट्रिब्युटर के साथ सुबह एक बार बात करनी है और शाम में एक बार बात करनी है
आपको अपने डिस्ट्रिब्युटर को सुबह उससे पूछो कि आज के दिन का क्या प्लान है, आज क्या क्या करने वाले हो और शाम में बात करो की आपने क्या क्या कंप्लीट किया सुबह जो आपने बताया था मैं ये करूँगा, यह आपको चेक करना है।
इसके बाद अगला पॉइंट कहता है आपको उसको प्रोफाइल, प्रॉडक्ट और प्लैन की ट्रेनिंग देनी है। प्रोफाइल, प्रॉडक्ट, प्लैन उसे अच्छे से और उदाहरण के साथ उसको याद होने चाहिए। क्योकीं वह दुसरो को अच्छे तरीके से समझा पाए।
इसके बाद अगला पॉइंट हमारा कहता है की आपको नयें डिस्ट्रिब्युटर को थोड़ा थोड़ा बोलने का मौका दो पहले उसको होस्ट बनाओ। ऑनलाईन मिटिंग होती हैं तो उसे मिटिंग की शुरुआत करने के लिए बोलो
उसके बाद अगली बार उसको इंट्रोड्यूस करने का मौका दो, इससे क्या होगाआपका डाउन लाइन धीरे धीरे खुलना शुरू होगा, कॉन्फिडेन्स होना शुरू करेगा, और उसके बाद आपकी बहुत सारी जिम्मेदारी वह खुद उठाएगा।
आपको उसकी स्किल डेवलपमेंट में बहुत ज्यादा ध्यान देना हैं आपको उसकी तलवार पे धार लगवानी है।
अब्राहम लिंकन ने एक बाद बोलीं हैं, अगर मुझे 6 घंटे मिलेंगे पेड़ काटने के लिए तो मैं 4 घंटे सिर्फ अपनी कुल्हाड़ी पर धार लगाऊंगा और 2 घंटे में सारे के सारे पेड़ काट दूंगा।
तो यह चीजे आपको आपके नयें डिस्ट्रिब्युटर को तुरंत सिखानी चाहिये तभी वह एक बडा लीडर बनेंगा।
दोस्तो आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बतायें, आपको यहाँ से कुछ नया सिखने को मिला और आपको यह जानकारी अच्छी लगी हैं तो इस आर्टिकल को आपके पूरी टीम के साथ जरूर शेअर करें, ताकी वह भी इन तरीकों को सिख सके।
आज हम इस आर्टिकल में मोदी केयर के बारे में सारी जानकारी लेने वाले हैं…
Vestige Marketing Plan हॅलो फ्रेंड्स, इस आर्टिकल में, हम एक ऐसी भारतीय डायरेक्ट सेलिंग और…
How to time management in network marketing or MLM In 2025 Friends, everyone is welcome…
Mi Lifestyle Company Details | माई लाइफ स्टाइल कंपनी डिटेल्स हॅलो दोस्तों, अगर आप Mi…
IMC Business, Income Plan की पूरी जानकारी 2025 नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है,…
Network Marketing Me invitation kaise kare in hindi अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में…