Network Marketing

एक ही महीने में Network बिज़नेस को डबल कैसे करें?

एक ही महीने में Network बिज़नेस को डबल कैसे करें?

बिज़नेस को डबल करने का मतलब है रिज़ल्ट को डबल करना, और रिज़ल्ट को डबल करने का मतलब है इनकम को डबल करना। दुनिया में हर आदमी को कामयाबी चाहिए, तो उसके लिए मैं आज आपको प्रैक्टिकल टेक्नीक बताने वाला हूँ जिससे की आप अपने Direct Selling और MLM Business को डबल कर सकते हैं।

लेकिन आपको एक चीज़ समझनी पड़ेगी आपका Business तभी बढ़ेगा या तभी डबल होगा जब आपकी ऐक्शन बढ़ेगी। जब तक आप इन बातों के ऊपर इन टेक्नीक्स के ऊपर काम नहीं करेंगे तब तक कोई रिज़ल्ट आने वाला नहीं है।

आपको नॉलेज मैं दूंगा, लेकिन ऐक्शन आपको लेनी है। तो आज मैं आपको बताऊँगा की किस प्रकार से आप अपने Networking Business को डबल कर सकते किस प्रकार से आप अपनी इनकम को डबल कर सकते हैं और किस प्रकार से आप अपने सपनों की तरह बहुत तेजी से आगे बढ़ सकते हैं? तो इस लेख को ध्यान से देखें और पूरा पढे।

ज्यादातर लोगों का पूरा फोकस सिर्फ रिज़ल्ट पर होता है, बिज़नेस कैसे बढ़ेगा, रिज़ल्ट कैसे बढ़ेगा, इनकम कैसे आएगा, ज्यादा जॉइनिंग कैसे होगा, यह सब कुछ रिजल्ट्स है। अगर आप रिजल्ट्स को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको फोकस कहीं और करने की जरूरत है और कहा पर फोकस करने की जरूरत है ये मैं आज आपको बताने वाला हूँ।

रिजल्ट्स बढ़ाने के कुछ तरीके

1) सबसे पहला तरीका है इनपुट को ही बढ़ा दीजिये। अगर आप इनपुट को बढ़ा देते हैं तो आउटपुट ऑटोमैटिक बढ़ जाएगा। मान लीजिये की अगर आप अपनी टीम में नम्बर ऑफ जॉइनिंग पढ़ाना चाहते पिछले महीने आपकी टीम में 50 लोगों ने जॉइन किया तो अगर आपकी टीम में 50 लोगों ने जॉइन किया तो इसका सीधा मतलब है की आपकी टीम में टोटल 100 या 150 लोगों को प्लैन प्रेजेंटेशन हुआ है। 150 लोगों को प्लैन हुआ, 50 लोग जुड़े, 150 लोगों को प्लैन किया यह हैं इनपुट।

अगर आउटपुट को बढ़ाना है 50 का 100 करना है तो 150 को 300 कर दो। अगर आउटपुट को डबल करना है तो इनपुट को डबल कर दो। इनपुट को डबल करके आप आउटपुट को डबल कर सकते हैं। तो सबसे पहला तरीका है क्या इनपुट को डबल करके आप अपने आउटपुट को डबल कर सकते हैं।

2) दूसरा तरीका बहुत ही जबरदस्त है, दूसरा तरीका है कि आप क्वालिटी ऑफ इनपुट बढ़ा दीजिए। यह बहुत ही खास है इसको ध्यान से समझने की कोशिश कीजिये। देखिये आपकी टीम में एक लीडर हैं जो 10 लोगों को प्लैन दिखाता है तीन जॉइनिंग निकालता है उसका आउटपुट रेश्यो 30% है। आप उनके साथ काउंसलिंग कीजिये और आप उनको पूछिए की जो सात लोग नहीं जुड़े वह क्यों नहीं जुड़े?

तो यहाँ से आपको कुछ पॉइंट्स पता चलेंगें देखिये हर एक लीडर की अपनी अपनी ताकत और अपनी अपनी कमजोरी होती है। मान लीजिये की एक लीडर ऐसा है जो कुछ पर्टिकुलर ऑब्जेक्शन को हैंडल नहीं कर पा रहा है।

तो आपको पता करना पड़ेगा की जो सात लोग नहीं जुड़े उनके कौन कौन से ऑब्जेक्शन थे? अगर आपने उसे उन ऑब्जेक्शन्स को टैकल करना सीखा दिया तो यही लीडर जो 10 प्लैन करके तीन जॉइनिंग लेकर आता था, अब 10 प्लैन करके पांच से सात जॉइनिंग लेकर आएगा। यहाँ पर अपने इनपुट नहीं बढ़ाया लेकिन यहाँ पर अपने इनपुट की क्वालिटी बढ़ादी।

3) तीसरा तरीका भी बहुत खास है, तीसरा तरीका है कि आप अपनी टीम में मंथ्ली प्लानिंग कीजिए अगर हर महीने की पहली तारीख को आप पिछले महीने के Business को लेकर मंथ्ली प्लानिंग करेंगे। पिछले महीने कितना बिज़नेस आया तो इस महीने अगर मुझे डबल बिज़नेस चाहिए तो मुझे क्या करना पड़ेगा?

पहली तारीख को ही प्लानिंग करेंगे और उस प्लानिंग को इनपुट में कन्वर्ट करेंगे की इस प्लानिंग को पूरा करने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ेगी और मेहनत के हिसाब से आप चलना शुरू करेंगे तो आपका रिज़ल्ट डेफिनेटली डबल हो सकता है।

अगर आपने सही तरीके से प्लानिंग किया है तो आप बहुत ज्यादा रिज़ल्ट निकाल सकते हैं, लेकिन Network Marketing में दो प्रकार के लोग हैं। एक वो व्यक्ति है जो हर महीने की पहली तारीख को प्लानिंग करता है और 30 के 30 दिन उसके दिमाग में इस प्लानिंग को पूरा करने का प्रोसेसर चलता है।

दूसरा व्यक्ति वो है जो रोज़ सुबह उठता है, नेगेटिव हो जाता है और इंतज़ार करता है कि कोई मुझे पॉज़िटिव करें तो मैं कुछ काम करू। दोस्तों अगर प्रॉपर प्लानिंग नहीं हुआ है तो आप अपने पोटेंशिअल का 10% हिस्सा ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

तो आपको प्लानिंग के साथ काम करना चाहिए यह एक अकेली आदत आपके बिज़नेस को डबल करके रख देगी। तो आप हर महीने की पहली तारीख को अपनी पुरी टीम का प्लानिंग कीजिये और उस प्लानिंग के हिसाब से चलिए।

4) चौथा तरीका है मीटिंग यस मीटिंग अपने आप में बहुत बड़ी चीज़ है। अगर आपने होम मीटिंग किया तो इसका सबसे बड़ा फायदा इनपुट मल्टिप्लाई होगा। जहा पे आप 1 घंटे में एक आदमी को प्लैन कर सकते हैं, वहाँ पर 1 घंटे में आप 10 लोगों को प्लैन दिखा सकते हैं,

तो दोस्तों यह चार तरीके हैं जिसको आप अपने फील्ड में अप्लाई कर सकते हैं और इसको अप्लाई करके आप इसी महीने अपने Networking Business को डबल कर सकते हैं, अपनी इनकम को डबल कर सकते और आप अपने सपनों की तरफ बहुत तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया है, अगर आर्टिकल आपको पसंद आया है तो हमें कमेंट्स करके जरूर बतायें और इस आर्टिकल को कम से कम 2 लोगों को जरूर भेजिये।

RK

Recent Posts

Modi care kya hai | Modi care business kya hai 2025

आज हम इस आर्टिकल में मोदी केयर के बारे में सारी जानकारी लेने वाले हैं…

1 year ago

Vestige Marketing Plan की पूरी जानकारी हिंदी में 2025

Vestige Marketing Plan हॅलो फ्रेंड्स, इस आर्टिकल में, हम एक ऐसी भारतीय डायरेक्ट सेलिंग और…

1 year ago

How to time management in network marketing or MLM In 2025

How to time management in network marketing or MLM In 2025 Friends, everyone is welcome…

1 year ago

Mi Lifestyle Company Details 2025 | माई लाइफ स्टाइल कंपनी डिटेल्स

Mi Lifestyle Company Details | माई लाइफ स्टाइल कंपनी डिटेल्स हॅलो दोस्तों, अगर आप Mi…

1 year ago

IMC Business, Income Plan की पूरी जानकारी 2025

IMC Business, Income Plan की पूरी जानकारी 2025 नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है,…

1 year ago

Network Marketing Me invitation kaise kare in Hindi 2025

Network Marketing Me invitation kaise kare in hindi अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में…

1 year ago